मध्यप्रदेश

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मेडिकल कॉलेजों में नए पद, अग्निशमन सेवाओं को बड़ा बजट, बुंदेलखंड के लिए मेगा पैकेज

मंगलवार को खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ बढ़ाने के लिए 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पदों को हरी झंडी दी गई।

अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 397.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, पिछड़ा वर्ग के 600 युवाओं को रोजगार के लिए जापान और जर्मनी भेजने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में सागर-दमोह फोरलेन मार्ग (76 किमी) के निर्माण के लिए 2059 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। साथ ही दमोह, छतरपुर और बुधनी मेडिकल कॉलेज में भी नए पदों को मंजूरी मिली। नौरादेही अभ्यारण्य को चीतों के पुनर्वास के लिए विकसित करने की सैद्धांतिक अनुमति भी मिली।

दमोह के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में 165 करोड़ की झापन नाला मध्यम सिंचाई परियोजना, प्रदेश के 11 जिलों में 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन तथा 348 नए पदों की मंजूरी भी दी गई।

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात

प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत—

24240 करोड़ का अनुमानित निवेश,
29100 से अधिक रोजगार के अवसर,
608.93 हेक्टेयर भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र,
और 539.54 करोड़ के अधोसंरचनात्मक विकास का खाका पेश किया।

यह क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने और पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बड़े फैसलों की झलक

नौरादेही में चीतों का पुनर्वास
सागर–दमोह नई फोरलेन सड़क
बुंदेलखंड में औद्योगिक विस्तार
जुलाई में नौरादेही में सीएम की ओर से चीते लाने की तैयारी
30 हजार तक रोजगार सृजन का लक्ष्य

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts