विदेश

ट्रंप और गन पर बहस के बाद पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या की

अमेरिका के टेक्सास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय ब्रिटिश युवती लूसी हैरिसन की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गन रखने के अधिकार को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके कुछ समय बाद यह वारदात हुई।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 51 वर्षीय क्रिस हैरिसन ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि, लूसी छुट्टियों के दौरान अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ अपने पिता से मिलने टेक्सास पहुंची थी, जब 10 जनवरी 2025 को डलास के पास उसकी छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। लूसी ब्रिटेन के वॉरिंगटन की रहने वाली थी और पेशे से फैशन बायर थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ब्रिटेन में एक कोरोनर जांच हुई। विदेश में ब्रिटिश नागरिक की असामान्य मौत की स्थिति में ऐसी जांच अनिवार्य होती है। कोर्ट में दिए बयान में लिटलर ने बताया कि लूसी और उसके पिता के बीच अक्सर शराब और बंदूक रखने को लेकर विवाद होता था।

स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, लिटलर ने कहा, घटना वाले दिन दोनों के बीच ट्रंप को लेकर बहस हुई, जिसके बाद लूसी गुस्से में ऊपर कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। लिटलर जब ऊपर पहुंचा तो उसने लूसी को बाथरूम के पास फर्श पर पड़ा पाया, जबकि उसके पिता घबराहट में चिल्ला रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts