छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर का छुरिया क्षेत्र प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

छुरिया – छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद श्री एमडी ठाकुर साहब का खुज्जी विधानसभा के छुरिया क्षेत्र प्रथम आगमन पर उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया,

अपने निर्धारित दौरे के तहत श्री ठाकुर साहब जैसे ही छुरिया क्षेत्र पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत अभिनंदन किया,

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत चिचोला स्थित बापुटोला मोड़ से हुई, जहां बड़ी संख्या में पिनकापार परिक्षेत्र के आदिवासी समाज प्रमुख एवं पदाधिकारीगणों सहित स्थानीय ग्रामीण जनों द्वारा अभिनंदन स्वागत किया गया,

इसके बाद नगर पंचायत छुरिया पुराना बस स्टैंड पहुंचने पर भाजपा मंडल छुरिया के समस्त पदाधिकारी, जनपद पंचायत/नगर पंचायत जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया, साथ ही स्थानीय रेस्ट हाउस में ठाकुर साहब का सम्मान समारोह का आयोजन कर पुष्पमालाओं, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत सम्मान किया,

छुरिया स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम बाद ठाकुर साहब का ग्राम बंजारी में भी आदिवासी समाज एवं ग्रामीणजनो द्वारा स्वागत किया गया,

जिसके बाद ठाकुर साहब अपने निज ग्राम छुरिया डोंगरी पहुंचे जहां ग्राम के सभी महिला पुरुष बच्चे ठाकुर साहब जोरदार एवं भव्य स्वागत कर ग्राम के कलामंच में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीणजन खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आए जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, और आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण मौजूद रहे,

जगह जगह हो रहे स्वागत और जनसमर्थन से अभिभूत होकर नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं विश्वास उनके लिए एक नई ऊर्जा का स्रोत है,

ठाकुर साहब की नियुक्ति को लेकर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है,
आदिवासी समाज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया,

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts