छत्तीसगढ़

“‘जय जोहार छत्तीसगढ़’ से गूंजा ICNFM-2026, Principal Secretary P. Dayanand ने किया उद्घाटन”

रायपुर में आयोजित 30वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन नॉन-फेरस मेटल्स (ICNFM-2026) में Arth Indian Resources Ltd. के निदेशक दुष्यंत दास एवं योगेन्द्र नारंग ने क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) तथा रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं और कंपनी द्वारा किए जा रहे अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि Arth Indian Resources Ltd. उन्नत खनिज परीक्षण, अनुसंधान, उत्पादन तकनीक तथा वैल्यू एडिशन के क्षेत्र में कार्य कर रही है और भविष्य में रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयासरत है। इस दौरान CSIR-National Metallurgical Laboratory (CSIR-NML) सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ तकनीकी सहयोग, अनुसंधान और Joint Venture (JV) की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस सम्मेलन में JNARDDC, CSIR-NML, CSIR-IMMT, Vedanta, Hindalco, NALCO, BALCO, Hindustan Copper, Hindustan Zinc, MECON, Tenova, Ion Exchange, Uniseven Group सहित देश की कई प्रमुख कंपनियों एवं संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहाँ नॉन-फेरस मेटल्स, क्रिटिकल मिनरल्स, रीसाइक्लिंग तथा नई तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

Arth Indian Resources Ltd. ने इस अवसर पर भारत को क्रिटिकल मिनरल्स एवं रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुसंधान, तकनीकी विकास और औद्योगिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में शुरू हुए 30वें अंतरराष्ट्रीय गैर-लौह धातु सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे, क्रिटिकल मिनरल्स, रीसाइक्लिंग और एडवांस्ड मेटल टेक्नोलॉजी पर होगा मंथन।

दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर एल्युमिनियम, तांबा, और दुर्लभ धातुओं के रीसाइक्लिंग तथा उत्पादन पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
    • उद्घाटन सत्र: 2 जुलाई को सुबह 10 बजे सफल शुभारंभ। 
    • मुख्य फोकस: गैर-लौह धातुओं का रीसाइक्लिंग और सेकेंडरी उत्पादन। 
    • तकनीकी सत्र: नई मिश्र धातुओं (alloys) का विकास। 
    • सांस्कृतिक संध्या: पहले दिन शाम 7 बजे से विशेष कार्यक्रम। (p. 2)

प्रमुख आयोजक और समितियां 
    • सलाहकार समिति अध्यक्ष: डॉ. अनुपम अग्निहोत्री (JNARDDC)।
    • सह-अध्यक्ष: श्री राजीव कुमार (वेदांता) और श्री एस कनकनंद (हिंडालको)। 
    • आयोजन संयोजक: श्री एस मजूमदार (कॉर्पोरेट मॉनिटर)। 

शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियां
इस सम्मेलन में देश-विदेश के कई बड़े औद्योगिक समूह भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं: 
    • हिंडालको इंडस्ट्रीज और वेदांता एल्युमिनियम 
    • नालको (NALCO) और बालको (BALCO) 
    • हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान जिंक 

पंजीकरण विवरण
  • सामान्य प्रतिनिधि शुल्क: ₹7,500 प्रति व्यक्ति। 
  • आरएंडडी संस्थान सदस्य: ₹6,000 प्रति व्यक्ति। 
  • विदेशी प्रतिनिधि शुल्क: $200 अमेरिकी डॉलर। 
  • नोट: सभी शुल्कों पर 18% जीएसटी लागू है। 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts