छत्तीसगढ़

किरन्दुल में ‘ध्वनि आतंक’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार |

तेज आवाज वाले सायलेंसर लगाने वाले 5 बुलेट चालकों पर 25 हजार का जुर्माना, मौके पर निकाले गए कस्टमाइज्ड सायलेंसर |

जिला दन्तेवाड़ा थाना किरन्दुल
दिनांक 11-02-2026 जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव एवं पुलिस स्टाफ द्वारा शहर में सघन चेकिंग की गई।
दिनांक 10.02.2026 को किरन्दुल शहर में कुछ युवाओं द्वारा बुलेट मोटरसाइकिलों में कस्टमाइज्ड सायलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न कर ध्वनि प्रदूषण करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने 05 बुलेट वाहन क्रमांक—
CG-18-L-1808
CG-04-LP-7261
CG-12-M-9531
CG-19-BD-0663
CG-18-J-8975
के चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)4 के तहत चालानी कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 25,000 रुपये की चालान राशि वसूल की गई।
कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों से कस्टमाइज्ड सायलेंसर मौके पर ही हटवाए गए तथा संबंधित चालकों को भविष्य में ऐसे संशोधन न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने की समझाइश भी दी गई।
किरन्दुल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियानों की निरंतरता बनी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts