खेल

पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया मैच से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते वह गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

अभिषेक टीम के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे और हेड कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर में भी शामिल हुए थे। हालांकि, तबीयत खराब महसूस होने पर वह पार्टी से जल्दी लौट गए। जांच में उनके पेट में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद 9 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

जहां तक पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले का सवाल है, उसमें अभिषेक की उपलब्धता उनकी सेहत में सुधार पर निर्भर करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts