क्रांइममध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आया फर्जी कॉल, ओटीपी मांगकर हैक किया व्हाट्सएप

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक ही दिन में सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी कॉल कर सेवा समाप्ति की धमकी दी गई और उनसे ओटीपी व पासवर्ड मांगा गया। कॉल करने वाला खुद को विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बात कर रहा था।

बताया गया कि 10 फरवरी की शाम अलग-अलग केंद्रों की कार्यकर्ताओं को एक मोबाइल नंबर से कॉल आए। कॉलर ने पोषण ट्रैकर बंद होने की बात कही और उसे दोबारा चालू करने के नाम पर ओटीपी साझा करने को कहा। एक कार्यकर्ता द्वारा ओटीपी बताने के बाद उसका मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उसके जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप्स में एसबीआई योनो ऐप की संदिग्ध एपीके फाइल का लिंक भेजा गया।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक, खासकर जिसमें ‘APK’ लिखा हो, उसे डाउनलोड या क्लिक न करें। यह साइबर अपराधियों का जाल हो सकता है। घटना के बाद सभी प्रभावित कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की।

एडिशनल एसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी फोन पर ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगता। ऐसी कॉल आने पर तुरंत नंबर ब्लॉक करें और पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts