मनोरंजन

24 की उम्र में एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर, फिल्मों के साथ पूरी की MBBS

अभिनेत्री श्रीलीला ने साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत हो तो पढ़ाई और करियर साथ-साथ आगे बढ़ाए जा सकते हैं। 24 साल की उम्र में उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल कर ली है। पिछले छह वर्षों से वे फिल्मों में सक्रिय रहते हुए मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही थीं। हाल ही में उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी में उन्हें आधिकारिक रूप से डॉक्टर की उपाधि दी गई।

उन्होंने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से मेडिकल शिक्षा पूरी की। 10 फरवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें वे कॉन्वोकेशन गाउन पहनकर डिग्री लेते और परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आईं।

समारोह के दौरान श्रीलीला और अन्य छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक शपथ भी ली। डॉक्टर घोषित होते ही उन्होंने दोस्तों के साथ इस खास पल का जश्न मनाया। उनकी उपलब्धि पर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और उनकी मेहनत व अनुशासन को सराहा।

श्रीलीला का जन्म अमेरिका के डेट्रॉइट में हुआ और परवरिश बेंगलुरु में हुई। उनकी मां पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने 2017 में फिल्मी करियर की शुरुआत की और कन्नड़ व तेलुगु सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया। अब वे बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। अभिनय के साथ मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने एक मिसाल पेश की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts