देश

1 महीने में ₹22 से 40 रुपये का हुआ ये शेयर, क्‍या अभी भी बचा है मुनाफा देने का दम, एक्‍सपर्ट से जानिए

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric) का शेयर पिछले एक महीने में धमाल मचा रहा है. इस अवधि में इस शेयर की कीमत में 74 फीसदी का इजाफा हो चुका है. यही नहीं ओला इलेक्ट्रिक शेयर 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹22.25 से 82% तक की रिकवरी दिखा चुका है. शेयर की इस असाधारण तेजी को देखते हुए शेयर बाजार नियामक (BSE और NSE) ने इसे शॉर्ट-टर्म एएसएम (Additional Surveillance Measure) फ्रेमवर्क में डाल दिया है. जब किसी शेयर में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatility) होता है तो एक्सचेंज उस पर कड़ी निगरानी रखते हैं. हालांकि, एएसएम में जाने का मतलब यह नहीं है कि शेयर खराब है, लेकिन इससे इंट्राडे ट्रेडिंग पर कुछ पाबंदियां निवेशकों की सुरक्षा के लिए लग सकती है.

ओला इलेक्ट्रिक शेयर में आई इस रैली की सबसे बड़ी वजह कंपनी का ‘इन-हाउस’ सेल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है. कंपनी ने हाल ही में S1 X+ 5.2 Kwh मॉडल पेश किया है. इसमें 4680 भारत सेल का यूज हुआ है. कंपनी लिथियम आयरन फॉस्‍फेट सेल पर काम कर रही है, जो मौजूदा तकनीकों से अधिक टिकाऊ और लागत में कम मानी जाती है. वेल्‍थमिल्‍स सिक्‍योरिटीज ने हाई-रिस्‍क लेने की क्षमता रखने वालों को मिड टर्म के लिए इस शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts