मनोरंजन

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते’

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। लंबे समय से दोनों के बीच रोमांस की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब कंगना ने इन सभी अटकलों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

कंगना और चिराग पासवान की जोड़ी अक्सर साथ नजर आती है, जिससे उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं भी तेज हो जाती हैं।

फिल्म से शुरू हुई थी दोस्ती
कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म मिले ना मिले हम में साथ काम किया था। उस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो आज तक कायम है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था।

रोमांस की खबरों पर कंगना का जवाब
‘एएनआई’ के मुताबिक, कंगना रनौत से जब चिराग पासवान के साथ उनके रोमांटिक लव एंगल के बारे में सवाल किया गया, और बताया गया कि उन दोनों की तस्वीरें हर जगह छाई रहती हैं, तो वह बोलीं, ‘चिराग दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं तो उनमें दोस्त ही नजर आते हैं।’

जब पूछा गया कि क्या उनके और चिराग के बीच कोई रोमांस नहीं है, तो कंगना ने जवाब दिया, ‘रोमांस…हमने 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी। अगर रोमांस हुआ होता तो आज हमारे बच्चे होते। हमारे बीच रोमांस होना होता, तो हो जाता।’

चिराग पासवान भी बता चुके हैं रिश्ता
इससे पहले चिराग पासवान भी कंगना के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती बता चुके हैं। उन्होंने साल 2024 में ‘एएनआई’ से कहा था, ‘एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के बाद मेरे साथ जो एक अच्छी बात हुई, वो ये कि कंगना और मैं बहुत अच्छे दोस्त बन गए। ये एक अच्छी बात है, जो हमने उस समय से कायम रखी है। और मैं संसद में कंगना से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड था, क्योंकि पिछले तीन साल मैं अपनी जिंदगी में इतना बिजी था कि मेरा उनसे संपर्क टूट गया था।’

फिलहाल, कंगना के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है और किसी तरह का रोमांटिक संबंध नहीं है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts