मनी

क्या आपकी भी SIP बार-बार हो रही है फेल? बस इन गलतियों को सुधारें और नुकसान से बचें

क्या आपकी म्यूचुअल फंड में SIP भी बार-बार फेल हो रही है? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ खाते में कम बैलेंस होना ही नहीं है. गलत SIP डेट, एक्सपायर हो चुका मेंडेट, UPI AutoPay की दिक्कत या बैंक अकाउंट में बदलाव जैसी छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी किस्त रोक सकती हैं. इतना ही नहीं, लगातार SIP फेल होने पर बैंक पेनल्टी और कंपाउंडिंग का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. आइए जानते हैं SIP फेल होने के सबसे आम कारण और उनसे बचने के आसान उपाय.

SIP फेल होने की सबसे बड़ी वजह बैंक खाते में पर्याप्त पैसे न होना है. SIP के पैसे आमतौर पर सुबह-सुबह ही खाते से कटते हैं. कई लोग सोचते हैं कि वो दोपहर या शाम को पैसे डाल देंगे तो काम चल जाएगा, लेकिन तब तक ऑटो-डेबिट प्रोसेस फेल हो चुका होता है. इसके अलावा, हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, अगर एक साथ कई SIP फेल होती हैं, तो बैंक आप पर भारी बाउंस चार्ज भी लगा सकते हैं. इससे बचने के लिए अपने खाते में हमेशा कुछ एक्स्ट्रा पैसे एडवांस में रखें.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts