अगर आप भी घर में रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने एलपीजी (LPG) और पीएनजी (PNG) कनेक्शन को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. नए नियमों के मुताबिक, अब एक ही पते या घर पर एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन नहीं रखे जा सकते.
नए आदेश के अनुसार, जिन लोगों के इलाकों में पीएनजी की सप्लाई शुरू हो चुकी है और उन्होंने पीएनजी का कनेक्शन ले लिया है, उन्हें अपना पुराना एलपीजी गैस कनेक्शन 30 दिनों के भीतर सरेंडर करना होगा. मान लीजिए, किसी ने 1 जून को पीएनजी कनेक्शन लिया है तो उसे 1 जुलाई तक हर हाल में अपना एलपीजी कनेक्शन लौटाना पड़ेगा. ऐसा न करने पर कनेक्शन टर्मिनेट किया जा सकता है.




