खेल

आईपीएल 2026: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं। 15 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत बेंगलुरु ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया था। उस मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ को 146 पर ढेर करने के बाद 15.1 ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर लिया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार छह हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। टीम ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है। पिछले मुकाबले में उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है और उसके खाते में केवल चार अंक हैं।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चार विकेट से हार मिली थी। इसके बावजूद टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। बेंगलुरु ने 9 मैचों में छह जीत हासिल की हैं और टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो बेंगलुरु का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ बेहतर रहा है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पांच मैच बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि लखनऊ को दो मुकाबलों में जीत मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts