क्रांइमछत्तीसगढ़

बालोद में आर्मी जवान से लाखों की ठगी, 2 लाख की जगह 17 लाख का लोन पास कर हेरफेर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देश की सेवा में तैनात एक आर्मी जवान के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान के साथ यह धोखाधड़ी गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में हुई।

जानकारी के अनुसार, जवान 2 लाख रुपये का लोन लेने बैंक पहुंचा था। आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने धोखाधड़ी करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन सैंक्शन करवा दिया। लोन की राशि खाते में आने के बाद आरोपी ने 15 लाख 50 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बताया जा रहा है कि जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है।

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक की ओर से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद जवान को पता चला कि उसने 2 लाख रुपये के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके नाम पर 17 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया है।

ठगी की जानकारी मिलते ही जवान ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि “आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है। प्राइवेट बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts