खेल

तेंदुलकर परिवार में शादी की तैयारी, अर्जुन तेंदुलकर मार्च 2026 में रचाएंगे विवाह

क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही खुशियों की शहनाइयां बजने वाली हैं। खबर है कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तारीख तय हो गई है। अर्जुन मार्च 2026 में अपनी मंगेतर सानिया चंदोक के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

पहले ही हो चुकी है सीक्रेट सगाई

अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में बेहद निजी अंदाज में सगाई की थी। इस सीक्रेट सेरेमनी में सिर्फ परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब कुछ ही महीनों में दोनों शादी के जरिए अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला

हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल किया गया है। IPL 2026 से पहले अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। सानिया चंदोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती बताई जाती हैं। वे लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं।

सचिन तेंदुलकर ने खुद की पुष्टि

इस रिश्ते की पुष्टि खुद सचिन तेंदुलकर ने एक Reddit AMA के दौरान की थी। जब एक फैन ने अर्जुन की सगाई को लेकर सवाल पूछा, तो सचिन ने कहा, “हां, सगाई हो चुकी है और हम सब उसकी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर बहुत खुश हैं।”

प्राइवेट होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से जुड़ी रस्में 3 मार्च 2026 से शुरू हो सकती हैं और मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च 2026 को होने की संभावना है। यह शादी मुंबई में बेहद निजी अंदाज में आयोजित की जाएगी, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के कुछ खास लोग ही शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts