खेल

IPL 2026: वानखेड़े में आज MI vs PBKS की टक्कर, हेड टू हेड बराबरी पर, रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमों की स्थिति अलग-अलग है। पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में 3 जीत के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर 9वें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स इस सीजन अब तक अजेय टीम बनी हुई है। उन्होंने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार तीन हार झेलनी पड़ी हैं।

चोट के चलते रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं
मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। क्योंकि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उसके बाद वो दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। इसके अलावा वो कल की ट्रेनिंग में भी मैदान में नजर नहीं आए। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि वो आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई और पंजाब ने 17-17 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। वहीं दोनों टीमें वानखेड़े में 10 बार आमने सामने आई हैं, जहां पर भी दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं।

आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां एक ओर पंजाब अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं मुंबई इंडियंस वापसी की कोशिश में उतरेगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts