रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट के अनुसार यह चेतावनी शाम 5:36 बजे जारी की गई है, जो रात 8:36 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
जिन जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है, उनमें नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, तेज हवा और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।





