देश-विदेश

‘FIFA में सुरक्षा बढ़ा लो, ड्रोन कभी भी लैंड हो सकते हैं’, FBI के सिस्टम में घुसे ईरानी हैकर्स, दे डाली बड़ी वॉर्निंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू हो गया है, जंग के बीच अमेरिका ने भी इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी ली है. यही फैसला ट्रंप को भारी पड़ गया. हाल ही में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ईरान ने वर्ल्ड कप को दहलाने की धमकी भेजी है. ईरान से जुड़े एक खतरनाक हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI के जासूसी ड्रोन्स के पूरे सिस्टम को हैक कर लिया है. हैकर्स ने वर्ल्ड कप को निशाना बनाने की सीधी धमकी देते हुए कहा है कि ‘सुरक्षा बढ़ा लो, क्योंकि हमारे निशाने पर कई टीमें हैं और ये ड्रोन कभी भी तुम्हारी टीम की बस में लैंड कर सकते हैं’.

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में गुरुवार यानी 11 जून से इतिहास का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) शुरू हो चुका है. खेल के इस महाकुंभ के शुरू होते ही इस पर काले साए मंडराने लगे हैं. जिहादी और साइबर ग्रुप्स पर नजर रखने वाली मशहूर संस्था ‘SITE इंटेलिजेंस ग्रुप’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीन समर्थक और ईरान से जुड़े हैकर ग्रुप ‘हंडाला’ ने एक खौफनाक बयान जारी किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts