बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भोजपुर और नवादा की रैली से विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार को बर्बादी की राह पर धकेल दिया, वही अब नया बिहार की बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भोजपुर की माटी पर खड़े होकर भोजपुरी के एक कहावत के माध्यम से कटाक्ष करते हुए कहा-”जे खेत बा उजड़ले, ऊ कहत बा हम बुआई करब…” यानी जिन्होंने खेत को उजाड़ा, वही अब बुआई करने का दावा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी के कार्यकाल को ‘बिहार के अंधेरे दौर’ की संज्ञा दी. उन्होंने कहा, “लालटेन का जमाना याद कीजिए- तब न सड़के थीं, न बिजली, न सुरक्.। बिहार के नौजवान पलायन करते थे, महिलाएं अंधेरा होते ही घरों में कैद हो जाती थीं. अपराधियों के डर से लोग अपने ही गांव में सुरक्षित नहीं थे.
पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के शासन में ‘जंगलराज’ सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि हर घर की सच्चाई थी. पीएम मोदी बोले, आज वही लोग नई रोशनी की बात कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब याद रखती है कि किसने घर उजाड़े थे और किसने उन्हें फिर से बसाया. भोजपुर की माटी पर खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी के शासनकाल को ‘बिहार का अंधेरा दौर’ बताया. पीएम मोदी ने कहा कि “आज वही लोग नई रोशनी की बात कर रहे हैं, जबकि बिहार की जनता जानती है कि किसने घर उजाड़े और किसने उन्हें फिर से बसाया.”
डालमिया नगर और औद्योगिक बदहाली का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन और औद्योगिक तबाही का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, बिहार में डालमिया नगर, बरौनी और हाजीपुर जैसे औद्योगिक इलाकों को कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों ने बर्बाद कर दिया. जहां पहले कारखानों की सीटी बजती थी वहां अब सन्नाटा पसरा है. उन्होंने जनता से सवाल किया- क्या जिन्होंने बिहार की फैक्ट्रियां बंद कीं, किसानों को लूटा, युवाओं को बेरोजगार किया.. वे अब विकास की बात कर सकते हैं? जे खेत बा उजड़ले, ओ कहत बा हम बुआई करब…




