क्रांइमछत्तीसगढ़

NH-30 पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पास आसना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में डीआरजी के जवान भरत भारती की जान चली गई। वे बाइक से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-30 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

बताया गया है कि भरत भारती का चयन वर्ष 2022 में बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था। बाद में उनकी तैनाती डीआरजी दस्ते में की गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग और उनके साथियों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts