देश

भारत ने 52 साल बाद रचा इतिहास….’कौशल, आत्मविश्वास और टीमवर्क का कमाल’, महिला वर्ल्ड कप चैंपियंस की तारीफ में बोले PM मोदी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया. यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल दो दशकों का इंतजार खत्म किया बल्कि उन तमाम सपनों को साकार किया जो 2005 और 2017 में अधूरे रह गए थे. जब फाइनल का आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा – ‘आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त टीमवर्क और आत्मविश्वास दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत आने वाले चैंपियंस को प्रेरित करेगी.’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने टीम को ‘अपराजेय नारीशक्ति’ बताते हुए कहा, ‘यह जीत भारत की अदम्य नारीशक्ति का जश्न है. आपने देश को गर्व से भर दिया है.’ वहीं स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘हमारी विमेन इन ब्लू विश्व चैंपियन बन गई हैं. यह पल भारत के हर दिल में खुशी की लहर ले आया है. आपने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है.’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts