BSNL अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगातार किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। हाल के महीनों में BSNL से जुड़ने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लिए वित्त मंत्री ने इस साल बजट में खजाना खोल दिया है। कंपनी को 28,473 करोड़ रुपये मिले हैं।
हाल ही में BSNL ने 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म हो जाती है। कंपनी के मुताबिक, 2799 रुपये के इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा और प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को BiTV का फ्री वर्जन भी उपलब्ध कराती है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है।
इसके अलावा BSNL ने 2626 रुपये का एक और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है, जिसे भारत कनेक्ट 26 नाम दिया गया है। इस प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 2.6GB डेटा और 100 मुफ्त SMS शामिल हैं। जो यूजर्स थोड़ा कम डेटा के साथ सालभर का प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में बताया कि सरकार BSNL को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। बीएसएनएल के नेटवर्क कॉस्ट, नेटवर्क रोलआउट, इंटरनल रिक्वॉरमेंट जैसे प्रोजेक्ट के लिए बजट अलोकेट किए गए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 90 रुपये से बढ़कर 99 रुपये हो गया है। इसमें लगभग 9% की बढ़त देखी गई है।
लंबी वैलिडिटी और किफायती दरों वाले इन प्लान्स के जरिए BSNL निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।





