छत्तीसगढ़

भोलापुर – पाण्डेटोला मार्ग की बदहाली से बरसात में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढी मुश्किलें

छुरिया :- (फोटो ) खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत छुरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम भोलापुर – बैरागीभेडी मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। लगभग वर्ष 2007-08 मे निर्मित यह डामरीकरण सडक वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह सड़‌क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही इस मार्ग की समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है। यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, किसान ,व्यापारी, कर्मचारी तथा इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। विशेष रूप से शासकीय उच्यतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर में अध्ययनरतात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की र्जजर स्थिति के कारण उनका सफर बेहद कठिन और असुरक्षित हो गया है। बरसात के दिनों में सड़क के गड्ढ़ों में पानी भर जाने से वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुस्किल हो जाता है।
ऐसे में साइकिल सवार विद्यार्थियों के फिसलने और दुर्घटना का शिकार होने का खतरा लगातार बना रहता है। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई बार विद्यार्थी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
भोलापुर के ग्रामीण

श्रीमती चमेलीबाई ठाकुर मोहित सिन्हा ,पूर्णानंद साहू, शिशुपाल साहू ,हिमाचल चतुर्वेदी ,मुकेश साहू आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों व विधायक ,जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया है। विभाग को सुसाशन त्यौहार के अलावा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायतें भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। पूरे गर्मी के मौसम में सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त समय था किंतु विभागीय उदासीनता के कारण कोई कार्य नहीं कराया गया। अब जब बरसात शुरू हो चुकी है, तब सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाती, तो आज ग्रामीणों और विद्यार्थियों को इस पोशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भी नराजगी है कि बार-बार मांग करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
पांडेटोला के नकुल नेताम, कुमार साहू, टेकराम साहू ,कीर्तन साहू, बेदराम साहू आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गढढो के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। वहीं बारिश के दौरान किचढ और जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। किसानों को अपने कृषि कार्यों के लिए आने-जाने में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है । क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन तथा लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि भोलापुर – पाण्डेटोला पहुंच मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क के स्थायी सुधार हेतु आवश्यक निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि बरसात के इस मौसम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को राहत मिल सके । ग्रामीणों का कहना है कि सड़‌क ,शिक्षा ,और विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है। यदि विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने के लिए ही संघर्ष करना पड़े, तो शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए, जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
—————————
क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी ।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री नीलकंठ लसेल ने बताया है कि शासन को सडक मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भेजे हैं स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts