देश

‘डर से भरोसे’ तक का सफर… आतंक के खिलाफ फिर जीत रही कश्मीरियत, भर-भरकर पहलगाम आ रहे पर्यटक

22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से सुर्खियों में रहा पहलगाम अब धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में लौटता दिख रहा है. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद इलाके में पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं. हालांकि, अब एक साल बाद अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों- महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक से पर्यटक बड़ी संख्या में पहलगाम पहुंच रहे हैं. पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ खुद को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं.

लौट रहा सैलानियों का भरोसा

वैसे तो बैसरन घाटी अभी भी सुरक्षा कारणों से बंद है, लेकिन बाकी इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है. कई पर्यटकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और उन्हें किसी तरह का डर महसूस नहीं हो रहा.
स्थानीय होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों के मुताबिक, बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले कुछ महीनों में पर्यटकों की संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि देखी गई है, जिससे कारोबारियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले सीजन में पर्यटन पूरी तरह पटरी पर लौट आएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts