रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट मामले में रायपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी मणिचंद ध्रुव को चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक, मणिचंद ध्रुव ने ही धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।





