मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 16 जिलों में लू का अलर्ट; नौगांव सबसे गर्म

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने इस सीजन में पहली बार 16 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों तक इन इलाकों में गर्म हवाओं का असर बना रहने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी:
रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट।

प्रदेश में बीते दिन 25 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है।

सबसे गर्म शहर:
नौगांव (छतरपुर) प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खजुराहो में 42.2 डिग्री और रतलाम में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। नर्मदापुरम, सतना, मंडला और सीधी सहित कई शहरों में भी तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया।

इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर बना रहा, जिससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है।

बड़े शहरों का हाल:
इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें, ताकि लू से बचा जा सके।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts