उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुबह तड़के होने वाली विशेष भस्मारती में भाग लिया और नंदी हॉल से भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में दर्शन के बाद सोनल चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं और हर बार पहले से अधिक शांति और भव्यता और दिव्यता का अहसास होता है ।”
अपनी आने वाली परियोजनाओं को लेकर उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई सीरीज की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
सोनल चौहान इससे पहले ‘जन्नत’, ‘पलटन’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आने वाला साल उनके करियर के लिए बेहद सफल साबित होगा।





