मध्यप्रदेश

MP के IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, दोनों पूर्व पत्नियां भी हैं कलेक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद अपने तीसरे विवाह को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

2014 बैच के अवि प्रसाद फिलहाल मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हैं। वे प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि ने सिविल सेवा में आने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के तौर पर काम किया था। वहीं नौकरी के दौरान उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस बने।

उनका पहला विवाह मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुआ था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और सहमति से विवाह विच्छेद हो गया। रिजु बाफना वर्तमान में शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।

इसके बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया। वह आंध्रप्रदेश कैडर से थीं, लेकिन विवाह के बाद अपना कैडर आंध्र प्रदेश से बदलकर मध्य प्रदेश करा लिया था। करीब चार वर्ष साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। वर्तमान में मिशा सिंह रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।

अब अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है, जो मध्य प्रदेश मंत्रालय में उप सचिव हैं। 11 फरवरी को दोनों का विवाह कूनो नेशनल पार्क के एक रिसॉर्ट में सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न हुआ, जिसमें केवल परिवार के सदस्य शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts