व्यापार

Apple की रिकॉर्ड कमाई, टिम कुक बोले — भारत में ग्रोथ की अपार संभावनाएं

टेक कंपनी ऐपल ने दिसंबर तिमाही (Q1 2026) में कमाई के नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि भारत ऐपल के लिए तेजी से उभरता हुआ सबसे अहम ग्रोथ मार्केट बन रहा है। इस तिमाही में भारत से ऐपल को अब तक का सबसे अधिक राजस्व मिला है। आईफोन, मैक और आईपैड की रिकॉर्ड बिक्री के साथ-साथ ऐप स्टोर, म्यूजिक से भी ऐतिहासिक कमाई दर्ज की गई।

भारत को बताया बड़ा अवसर
टिम कुक ने कहा कि भारतीय बाजार में कंपनी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में ग्राहक पहली बार ऐपल डिवाइस खरीद रहे हैं। उनके मुताबिक यह ट्रेंड भविष्य की ग्रोथ के लिए बेहद सकारात्मक है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, लेकिन यहां ऐपल की हिस्सेदारी अभी भी सीमित है, कुक का मानना है कि, यहां विस्तार की असीम संभावनाएं हैं।

आईफोन 16 की रही सबसे ज्यादा बिक्री
काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, साल 2025 के अंत तक ऐपल ने भारत में अपनी अब तक की सबसे ऊंची मार्केट हिस्सेदारी दर्ज की—वॉल्यूम के हिसाब से करीब 9% और वैल्यू के आधार पर 28%। iPhone 16 देश में साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। त्योहारी ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे फाइनेंस विकल्पों ने बिक्री को बढ़ावा दिया।

मेक इन इंडिया से मिली मजबूती
ऐपल की भारत में बढ़ती पकड़ का एक प्रमुख कारण मेड इन इंडिया पहल है। अब हर पांच में से एक आईफोन भारत में ही असेंबल किया जा रहा है।

“हेलो इफेक्ट” का किया जिक्र

टिम कुक ने “हेलो इफेक्ट” का जिक्र करते हुए कहा कि एक ऐपल प्रोडक्ट खरीदने के बाद ग्राहक दूसरे डिवाइस और सर्विसेज की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल जल्द नई M6 चिप भी पेश कर सकता है। कंपनी भारत को आने वाले वर्षों में बड़े डिमांड मार्केट और प्रोडक्शन हब—दोनों रूपों में देख रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts