व्यापार

Yamaha EC-06 भारत में लॉन्च: 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एंट्री

Yamaha ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 को लॉन्च कर दिया है। 1,67,600 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाला यह स्कूटर शुरुआत में चुनिंदा शहरों में Yamaha की प्रीमियम Blue Square डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में Yamaha के लिए यह एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है। EC-06 को River Indie के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसमें Yamaha की अपनी पहचान और स्टाइल साफ नजर आती है।

बैटरी, मोटर और रेंज

Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे IPMSM (इंटीरियर परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर) के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 6.7kW की पीक पावर और 26Nm का टॉर्क और स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है।
घरेलू सॉकेट से चार्ज होने वाला यह स्कूटर करीब 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर EC-06 169 किमी की प्रमाणित रेंज देता है, जो शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए काफी बेहतर मानी जा सकती है।

डिजाइन और हार्डवेयर

लॉन्च के समय EC-06 सिर्फ Bluish White कलर ऑप्शन में मिलेगा। स्कूटर को भारत में डिजाइन किया गया है, लेकिन इसका लुक ग्लोबल स्टाइल को दर्शाता है। शहरी यूजर्स को ध्यान में रखकर इसे स्टाइलिश और प्रैक्टिकल बनाया गया है।
ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में 200mm डिस्क ब्रेक और Combi Brake System (CBS) दिया गया है। इसके अलावा, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स स्कूटर को प्रीमियम और मॉडर्न अपील देती हैं।

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड्स — Eco, Standard और Power दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है। तंग जगहों में स्कूटर को आसानी से संभालने के लिए इसमें रिवर्स मोड भी मौजूद है।
सस्पेंशन का काम हाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर कॉइल स्प्रिंग द्वारा किया जाता है, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड का भरोसा देते हैं।
इसके अलावा, स्कूटर में एक कलर LCD डिस्प्ले है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल, राइडिंग मोड्स और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है।

कीमत और मुकाबला

Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला River Indie, Ather 450X, Ola S1 Pro, Suzuki e-Access जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts