देश

हिमालय से हिंद महासागर तक जब दहाड़ेगी अग्नि-6, भारत की मिसाइल ताकत का नया अध्याय, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी

ओडिशा के बालासोर जिले स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में एक महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. जानकारी के अनुसार, लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 (LC-3) से अग्नि-6 मिसाइल का परीक्षण किया जा सकता है. इस संभावित परीक्षण को भारत की सामरिक क्षमता में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिस पर क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों की नजर बनी हुई है.

परीक्षण को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर एहतियाती कदम उठाए हैं. लॉन्च पैड के आसपास 1 किलोमीटर से 3.5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों और उनके पालतू पशुओं को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मंगलवार दोपहर तक लगभग 11,442 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा चुका था.

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताएं किसी भी देश की रणनीतिक प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करती हैं. ऐसे परीक्षण भारत की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करते हैं. क्षेत्रीय परिप्रेक्ष्य में इसे भारत की सुरक्षा नीति और सामरिक आत्मनिर्भरता के महत्वपूर्ण संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts