देश

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉटलिस्ट! टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में धमाका कर रहे युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में क्रिकेट की दुनिया में तबाही मचा रखी है. उन्होंने अंडर 19 टीम की तरफ से खेलते हुए यादगार पारी खेल टीम को जीत दिलाई. वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने 175 रन की पारी खेल इंग्लैंड के खिलाफ ट्रॉफी भारत की झोली में डाला. महज 15 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने सबको अपना मुरीद बना लिया है. अद्भुत प्रतिभा के धनी वैभव को चयनकर्ता इस प्रदर्शन का इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको जल्दी ही टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिलने वाला है.

इस साल जून में होने वाले भारत के आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में चुने जाने की संभावना है. उनके पास देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का मौका है. इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि चयनकर्ता 15 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से ठीक पहले होने वाली छोटी सीरीज में बड़ा मौका दे सकते हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, “वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदार हैं और चयनकर्ताओं ने उनका नाम कई अन्य खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया है.”
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. इस साल भी उनका प्रदर्शन जारी है. इस सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन बनाए हैं. वह बड़े नामों से डरते नहीं दिखते और जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का मारा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts