खेल

कोहली से नहीं मिल सका नन्हा फैन, रोते हुए बैट पटका; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली से मिलने की कोशिश कर रहे एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों को भावुक भी किया है और साथ ही बहस भी छेड़ दी है।

बताया जा रहा है कि यह बच्चा टीम होटल के रिसेप्शन पर काफी देर से इंतजार कर रहा था। उसके हाथ में एक क्रिकेट बैट था, जिस पर वह विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेना चाहता था। जैसे ही कोहली वहां पहुंचे, बच्चा उनके पास जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पास खड़े कुछ लोग यह कहते नजर आते हैं कि बच्चे को जाने दिया जाए, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिलती। इसके बाद बच्चा खुद को संभाल नहीं पाता और फूट-फूटकर रोने लगता है। गुस्से में वह अपना क्रिकेट बैट जमीन पर पटक देता है।

इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा गया, ‘यूनिवर्स ने सच में कहा, आज नहीं।’

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शायद विराट उस समय सही मूड में नहीं थे, लेकिन बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘एक स्टार के लिए यह छोटा पल हो सकता है, लेकिन बच्चे के लिए जिंदगी भर की याद बन सकता था।’

हालांकि कुछ लोगों ने खिलाड़ियों के निजी समय का समर्थन भी किया। एक यूजर ने लिखा, ‘हर बार खिलाड़ी ऑटोग्राफ नहीं दे सकते। उनका भी निजी जीवन और स्पेस होता है। विराट को हमने कई बार फैंस से मिलते देखा है।’

गौरतलब है कि विराट कोहली को फैंस के साथ उनके जुड़ाव के लिए जाना जाता है। वह कई मौकों पर ऑटोग्राफ देते और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए हैं, हालांकि कई मौकों पर उन्होंने निजी स्पेस और स्वतंत्रता की जरूरत पर भी बात की है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts