भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली देश की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी बनकर उभरे हैं। एक हालिया अध्ययन में उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे उन्होंने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दूसरे और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे स्थान पर हैं।
फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड ने देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी पर रिसर्च की। इसमें टॉप 10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सेलिब्रटी हैं।
महिला सेलिब्रिटीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं वैल्युएबल पर्सन की सूची में दिलजीत दोसांझ, करन जौहर, सौरव गांगुली और विकी कौशल के भी नाम हैं।
इस अध्ययन में ब्रांड वैल्यू तय करने के लिए केवल कमाई, सोशल मीडिया फॉलोअर्स या बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को आधार नहीं बनाया गया। इसके बजाय विशिष्टता, सामंजस्य, जुड़ाव, विश्वास, आत्मीयता और जिम्मेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन किया गया, जिनके आधार पर अंतिम ब्रांड वैल्यू निर्धारित की गई।




