डोंगरगढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने आज कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। विधायक बघेल ने मुख्य रूप से घुमका ब्लॉक और डोंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति और आम जनता को हो रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया।
सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित 5 प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है:
*पेयजल संकट*
नगर पंचायत घुमका में गहराते जल संकट को देखते हुए पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
*अघोषित बिजली कटौती* घुमका में बार-बार हो रही बिजली गुल होने की समस्या से नागरिक त्रस्त हैं, जिसे सुधारने हेतु कड़े निर्देश दिए जाएं।
*मार्ग चौड़ीकरण*
(घुमका से गोपालपुर): 4 किलोमीटर के इस मार्ग पर स्कूली बच्चों और वार्ड क्रमांक 05 के निवासियों का भारी दबाव रहता है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस मार्ग का तत्काल चौड़ीकरण आवश्यक है।
*सोसायटी अव्यवस्था*
घुमका सोसायटी में खाद्य वितरण और नगद लेनदेन का कार्य सुचारू रूप से नहीं होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश है, इसे प्रतिदिन संचालित करने की मांग की गई।
*स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘जीवन दीप समिति’ का गठन न होने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जिससे मरीजों को भारी असुविधा हो रही है।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आगामी कदम उठाए जाएंगे।
फूलमती वर्मा ,खेमचंद पप्पू वर्मा, पीयूष दुबे ,प्रहलाद यादव,जय कुमार, छन्नू आदिल,दौलत देवांगन, एकांत दुबे, दानी वर्मा, ओमकार वर्मा, लोचन निर्मलकर, शशि कला वर्मा,केशव सेन,मेघा वर्मा उपस्थित रहे।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ और घुमका की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




