क्रांइमछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार, 3 की मौत, 3 घायल

जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा-कोरबा मार्ग पर फरसावनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार, कोरबा का रहने वाला सोनी परिवार अपने कार में सवार होकर जांजगीर चांपा पहुंचा था। वे सभी अपनी भतीजी की रिस्पेशन पार्टी में शामिल हुए। उसके बाद 27 अप्रैल की रात को ही कार से वे लोग कोरबा वापस लौट रहे थे। इस दौरान फरसवनी टोल नाका के पास कार पहले डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से भी जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर चीख पुकार मच गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कार से निकालकर जांजगीर चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मोगरा सोनी (45 वर्ष), प्रिंयाशु सोनी (2.5 वर्ष) और देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में राहुल सोनी, ऋतु सोनी और वर्षा सोनी घायल हैं। जिनका इलाज बिलासपुर और कोरबा के अस्पतालों में चल रहा है।

इस हादसे के बाद जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां मातम छा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts