छत्तीसगढ़

किसानों को राहत: अब रासायनिक खाद के साथ हरी खाद और बीज भी उपलब्ध

सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं राहुल देव ने रायपुर स्थित केंद्री सहकारी समिति पहुंचकर किसानों से रासायनिक खाद वितरण व्यवस्था एवं कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर खाद उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया और खेती में आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली।

इस दौरान पीओएस मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से रासायनिक खाद का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को जैविक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरी खाद, ढेंचा तथा मूंग बीज का भी वितरण किया गया।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि हरी खाद और दलहनी फसलों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। शासन की मंशा किसानों को समय पर खाद और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राकृतिक एवं संतुलित खेती को प्रोत्साहित करना है।

किसानों ने भी खाद वितरण व्यवस्था और बीज उपलब्धता को लेकर अपने सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। समिति में किसानों की अच्छी उपस्थिति रही और कृषि विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts