क्रांइमछत्तीसगढ़

रायपुर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पैसे उठाते युवक को कार ने मारी टक्कर

रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर गिरे पैसे उठाने के लिए रुके युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए। वह अपनी गाड़ी रोककर पैसे उठाने लगा, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जाकर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 18 मिनट बाद पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचा। हादसे के समय एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रिज के कई हिस्सों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। अंधेरे की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर खड़े लोग या वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts