मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज, इश्क और दर्द की कहानी ने छुआ दिल

इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म में प्यार, जुदाई और दर्द से भरी ऐसी कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को भावुक कर सकती है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

फिल्म के ट्रेलर में इमोशंस और अधूरी मोहब्बत की गहरी झलक देखने को मिलती है। कहानी की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ के किरदारों से होती है। नसीरुद्दीन शाह का किरदार जिंदगी की आखिरी सांसें गिनता नजर आता है। वह कुछ कहना चाहता है, लेकिन उसकी भावनाओं और दर्द को कोई समझ नहीं पाता। आखिरी में दिलजीत का किरदार यह जिम्मा लेता है।

इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां वेदांग रैना और शरवरी की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। ट्रेलर में दोनों के रिश्ते में प्यार के साथ बिछड़ने और दर्द का एहसास भी साफ नजर आता है। आखिर में दिलजीत, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी के किरदार किस तरह एक-दूसरे से जुड़े हैं, इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद ही होगा।

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। ट्रेलर में भी एआर रहमान के संगीत का प्रभाव साफ महसूस होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts