खेलछत्तीसगढ़

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव, सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेते हुए सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 194 किलोग्राम वजन उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, “ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

बता दें कि सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में 9 मई से 17 मई तक किया जा रहा है। भारत 44 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 28 एशियाई देशों के लगभग 178 एथलीट अपना प्रदर्शन करने शामिल हुए है। यहा साष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक क्वॉलीफाइंग इवेंट है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts