छत्तीसगढ़

बिलासपुर के तालाब किनारे मिले 6 मगरमच्छ के बच्चे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर के रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह नहाने पहुंचे लोगों ने तालाब के बाहर एक गड्ढे में मगरमच्छ के छह बच्चों को देखा। अचानक मगरमच्छ के बच्चे नजर आने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी छह मगरमच्छ के बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। बाद में सभी बच्चों को खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिकमा तालाब में अभी भी तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि एक मादा मगरमच्छ ने तालाब किनारे अंडे दिए थे, जिनसे हाल ही में ये बच्चे बाहर निकले हैं।

घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और तालाब क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts