मनोरंजन

जब नाना पाटेकर ने सीन के दौरान सच में जड़ दिया थप्पड़, एक्ट्रेस ने भी तुरंत दिया करारा जवाब

नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी और किरदार में पूरी तरह डूब जाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में फिल्म ‘यशवंत’ की एक्ट्रेस मधु ने शूटिंग के दौरान हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘यशवंत’ में मधु और नाना पाटेकर ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मधु ने बताया कि एक भावनात्मक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें रोना था। इसके लिए वह ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन नाना पाटेकर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।

मधु ने कहा, “नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन में मुझे ग्लिसरीन इस्तेमाल करना था, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इसे महसूस करो, आंसू अपने आप आने चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। तब उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंखों से अपने आप आंसू आ गए।”

एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें काफी गुस्सा आ गया था, क्योंकि रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था। मधु ने कहा, “मैं उन पर बहुत गुस्सा हो गई थी, क्योंकि हमने पहले रिहर्सल किया था और तब उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था। उनका अचानक थप्पड़ मारना मुझे चौंका गया। और मैं भी बहुत गुस्सैल हूं, इसलिए मैंने उन्हें तुरंत वापस थप्पड़ मार दिया।”

हालांकि मधु ने यह भी स्पष्ट किया कि नाना पाटेकर का व्यवहार उनके प्रति रूखा नहीं था। उनके अनुसार, नाना सिर्फ तब नाराज होते थे जब उन्हें लगता था कि सामने वाला कलाकार अपने अभिनय को और बेहतर कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts