भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। युवा खिलाड़ी को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों के लिए घोषित सभी स्क्वॉड में जगह मिली है।
आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशियाई गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी। पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे। आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज के साथ होगी। पहला टी20 मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा।





