छत्तीसगढ़

रायपुर में 5 जून को दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, 11 हजार से 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 जून 2026 को रायपुर में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में आयोजित होगा।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। मेले का आयोजन यंग इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि विभिन्न निजी प्रतिष्ठान मेले में शामिल होकर दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इनमें क्रेडालिस केपिटल प्रा. लि., आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस रामा उद्योग प्रा. लि., बारबर्रिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. सहित कई संस्थान शामिल रहेंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार प्रतिमाह लगभग 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल रायपुर और सिलतरा क्षेत्र में रहेगा।

रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल या कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts