मध्यप्रदेश

बरगी डैम क्रूज हादसा: मां-बच्चे की सीने से लिपटी लाश ने झकझोरा, 9 की मौत, कई लापता

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर को झकझोर देने वाला साबित हुआ। अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-हवा के चलते सैलानियों से भरा क्रूज बीच पानी में ही अनियंत्रित होकर पलट गया। देखते ही देखते 30 से ज्यादा लोग पानी में डूब गए।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, कई अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

हादसे के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एक मां ने मरते दम तक ममता नहीं छोड़ी। जब तक उसकी जान थी अपने बच्चों को थामे रखी। आखिरी सांस तक बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में सीने से लिपटी हुई मासूम और मां दोनों की एक साथ लाश निकली। मां ने अपने मासूम बच्चे को दोनों हाथों से जकड़कर रखा था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बरगी डैम में रोज की तरह गुरुवार शाम को भी सैलानी क्रूज का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। जिससे क्रूज डगमगाने लगा और कुछ ही पलों में पलट गया। इससे क्रूज में सवार लोग संभल भी नहीं पाए और एक-एक कर पानी में डूबने लगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts