देश

कैब‍िनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू से म‍िले पीएम मोदी, क्‍या संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे वक्‍त में हो रही है, जब कैब‍िनेट में फेरबदल की चर्चा काफी तेज है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की गईं. पोस्ट में लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.

पीटीआई की र‍िपोर्ट के मुताबिक- यह मुलाकात पद्म पुरस्कार देने के सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के तुरंत बाद हुई, जिससे इसे और अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट में बदलाव की संभावना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले दिन में केरल के वरिष्ठ बीजेपी नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया. कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री और मत्स्य, पशुपालन और डेयरी के भी राज्य मंत्री थे. राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts