छत्तीसगढ़राजनीति

बोरे-बासी दिवस पर सीएम साय का तंज, बोले- “रोज बोरे-बासी खाते हैं, दिवस मनाने की जरूरत नहीं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा मनाए जा रहे बोरे-बासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर तंज कसते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाने का जरूरत ही नहीं है। गांव में तो लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं। ऐसा करके ये लोग खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश करते हैं।”

इसी के साथ प्रदेश में आज से साय सरकार का सुशासन तिहार भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान 10 जून तक चलेगा, जिसमें जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं और अन्य जनप्रतिनिधि इन शिविरों में शामिल होकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts