व्यापार

‘छंटनी का काउंटडाउन’: मेटा में 8 हजार कर्मचारियों पर संकट, 28 दिनों का कठिन दौर शुरू

टेक कंपनी Meta Platforms एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी में है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपने लगभग 10% वर्कफोर्स यानी करीब 8,000 कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। इसके साथ ही करीब 6,000 खाली पदों को भी खत्म किया जाएगा, जिन्हें अब भरा नहीं जाएगा।

यह जानकारी कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर Janelle Gale ने एक इंटरनल मेमो के जरिए साझा की है। हालांकि इस तरह की खबरें पहले से सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से स्पष्ट कर दिया है।

कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं
इस फैसले के बाद कंपनी के इंटरनल प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई कर्मचारियों ने मीम्स और मजाक के जरिए अपनी चिंता जाहिर की, जबकि कुछ ने स्टॉक बेनिफिट्स और ट्रैवल पॉलिसी जैसे मुद्दों पर कंपनी से सवाल भी किए।

“28 दिनों का मुश्किल दौर”
अनाम प्लेटफॉर्म Blind पर माहौल और ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। यहां एक कर्मचारी ने इस स्थिति को “28 दिनों का मुश्किल दौर” बताया है, क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किन लोगों की नौकरी जाएगी। ऐसे में कई कर्मचारी पहले से ही नई नौकरी की तलाश में जुट गए हैं।

घोषणा से मिली थोड़ी राहत
हालांकि कुछ कर्मचारियों का मानना है कि आधिकारिक घोषणा के बाद स्थिति थोड़ी साफ हो गई है। वहीं, कई लोग अगले एक महीने में अपने प्रदर्शन को बेहतर दिखाने के दबाव में ज्यादा मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts