खेल

‘मैं एक फोटो के 100 रुपये लेता हूं’, वैभव सूर्यवंशी ने फैंस से मांगे पैसे; वीडियो वायरल

इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और जहां भी वे जाते हैं, फैंस उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने पहुंच जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है। वीडियो में वैभव एयरपोर्ट पर बैठे नजर आते हैं, तभी दो बच्चे उनके पास आते हैं और फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट करते हैं। इस पर वैभव मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “भाई मैं ना फोटो लेने के पैसे लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई।”

जब बच्चे वहां से जाने लगते हैं तो वह उन्हें रोकते हुए कहते हैं, “रुको न रुको ना। 100 रुपये लूंगा मैं पूरे। दोगे तो बोलो।” हालांकि जैसे ही बच्चे पैसे देने लगते हैं, वैभव तुरंत हंसते हुए कहते हैं, “अरे भाई मजाक कर रहा हूं। देखो उधर (कैमरे की तरफ इशारा करते हुए)”।

शानदार फॉर्म में वैभव
मैदान पर भी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। इस सीजन में उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की है। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाज भी उनके सामने असरदार साबित नहीं हो पाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनका दूसरा आईपीएल शतक था। इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 234.87 की स्ट्राइक से 357 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts