सिर्फ 2 दिन बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2026 पेश करेंगी, जिस पर मिडिल क्लास और नौकरीपेशा करदाताओं की खास नजर है. इनकम टैक्स स्लैब में राहत, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने, बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट में इजाफा और नई टैक्स रिजीम को और सरल बनाने जैसी उम्मीदें जताई जा रही हैं, ताकि महंगाई के दबाव के बीच लोगों की डिस्पोजेबल इनकम बढ़ सके.
इसके अलावा सरकार से टैक्स कंप्लायंस आसान करने, सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त राहत देने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 80C जैसी धाराओं की लिमिट बढ़ाने की भी मांग है. अलग-अलग एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बजट में इनकम टैक्स फ्रंट पर ठोस राहत मिलती है, तो इससे खपत बढ़ेगी और इसका सीधा फायदा इकॉनमी और शेयर बाजार दोनों को मिल सकता है.




